FIFA World Cup 2026 Full Schedule: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मैच, जानिए पूरा कार्यक्रम!

11 जून 2026, यानी आज से  दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है।

लेकिन इस बार FIFA World Cup पहले से कहीं ज्यादा खास और भव्य होने वाला है। पहली बार 48 टीमें मैदान में उतरेंगी , पहली बार कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे और पहली बार तीन देश मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे।

इन्हीं बदलावों की वजह से  इस  टूर्नामेंट  को फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह टूर्नामेंट कब शुरू होगा, किस दिन फाइनल खेला जाएगा, भारत में मैच कितने बजे देखे जा सकेंगे और कौन से मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले हैं, तो यहां आपको इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी मिलेगी।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच 12 जून को रात 12:30 बजे शुरू होगा। मुकाबला मेक्सिको सिटी के Estadio Banorte Stadium में आयोजित किया जाएगा।

वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम (MetLife Stadium) में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार फाइनल 20 जुलाई को देखा जा सकेगा।

FIFA World Cup 2026 Full Schedule.

यह कुल 39 दिनों तक चलेगा।

टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है।

FIFA World Cup 2026 का नया Format क्या है?

इस बार World Cup में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी , इन टीमों को 12 समूहों में बांटा गया है। हर समूह में 4 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में 3 मुकाबले खेलेगी ,हर समूह की शीर्ष दो टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी।

इसके अलावा सभी समूहों की 8 सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें भी नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी , इस तरह कुल 32 टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी , यही वजह है कि इस बार पहली बार Round of 32 खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2026 में कुल मैच : कतर World Cup 2022 में कुल 64 मुकाबले खेले गए थे।लेकिन FIFA World Cup 2026 में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। यानी पिछली बार की तुलना में 40 अधिक मुकाबले होंगे।

 

FIFA World Cup 2026 Groups.

इस बार कुल 12 समूह बनाए गए हैं।

FIFA World Cup 2026 के सबसे बड़े मुकाबले

इस बार ग्रुप चरण में कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

  • Brazil vs Morocco
  • England vs Croatia
  • France vs Norway
  • Spain vs Uruguay
  • Portugal vs Colombia

इन मुकाबलों पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजर रहने वाली है।

भारत में कितने बजे देख सकेंगे World Cup मैच

दरअसल टूर्नामेंट उत्तर अमेरिका में खेला जा रहा है इसलिए भारतीय दर्शकों को देर रात और सुबह के समय मैच देखने होंगे।

अधिकतर मुकाबले इन समयों पर शुरू होंगे।

  • 12:30 AM
  • 3:30 AM
  • 6:30 AM
  • 7:30 AM

यानी फुटबॉल फैंस के लिए जून और जुलाई की रातें काफी रोमांचक रहने वाली हैं।

 

भारत में कहां देख सकेंगे FIFA World Cup 2026?

  • मोबाइल और OTT –ZEE5 App, ZEE5 Website , Smart TV पर ZEE5 , सभी 104 मैच लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।
  • टीवी पर- Unite8 Sports , Unite8 Sports HD

World Cup के मुकाबले इन चैनलों पर प्रसारित होंगे।

 

FIFA World Cup 2026 Host Countries और Venues

इस बार तीन देश मिलकर World Cup की मेजबानी कर रहे हैं।

अमेरिका ,कनाडा , मेक्सिको , कुल 16 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे।

  • अमेरिका के 11 शहर
  • कनाडा के 2 शहर
  • मेक्सिको के 3 शहर
  • डैलस सबसे ज्यादा 9 मुकाबलों की मेजबानी करेगा जबकि फाइनल MetLife Stadium में खेला जाएगा।

पहली बार World Cup खेलने वाली टीमें

FIFA World Cup 2026 में चार देश पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हैं। Cabo Verde ,Curaçao ,Jordan ,Uzbekistan ,इन टीमों की एंट्री FIFA World Cup Expansion का सबसे बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

क्या भारत FIFA World Cup 2026 में खेल रहा है

नहीं , भारत AFC Qualification Round से आगे नहीं बढ़ सका और FIFA World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। हालांकि भारत में World Cup को लेकर उत्साह हमेशा की तरह काफी ज्यादा रहने वाला है।

कैसी है FIFA World Cup 2026 की आधिकारिक मैच बॉल?

पेश की गई आधिकारिक मैच बॉल टूर्नामेंट की पहचान और मेजबान देशों की संस्कृति को दर्शाती है। इसके डिजाइन में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको से प्रेरित रंगों और पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक खास और आधुनिक रूप देते हैं। Adidas द्वारा विकसित यह गेंद नई तकनीक से लैस है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर नियंत्रण, अधिक सटीक पास और तेज गति से खेल दिखाने में मदद मिलेगी। इसके भीतर मौजूद स्मार्ट सेंसर तकनीक मैच के दौरान महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करती है, जिससे रेफरी और वीडियो असिस्टेंट सिस्टम को फैसले लेने में सहायता मिलती है। यही गेंद FIFA World Cup 2026 के सभी मुकाबलों में इस्तेमाल की जाएगी और दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन का अहम हिस्सा बनेगी।

FIFA World Cup Trophy :दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित खेल ट्रॉफियों में से एक मानी जाती है। वर्तमान ट्रॉफी को 1974 में पहली बार पेश किया गया था और तब से हर विश्व कप विजेता टीम को इसी ट्रॉफी की प्रतिकृति दी जाती है। लगभग 36 सेंटीमीटर ऊंची और करीब 6.1 किलोग्राम वजनी यह ट्रॉफी 18 कैरेट सोने से बनी है। इसके डिजाइन में दो खिलाड़ियों को पृथ्वी को ऊपर उठाते हुए दिखाया गया है, जो दुनिया भर के देशों को एक साथ जोड़ने वाली फुटबॉल की भावना का प्रतीक माना जाता है। FIFA World Cup 2026 में भी सभी 48 टीमें इसी प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी और 19 जुलाई को एक टीम फुटबॉल की दुनिया का नया चैंपियन बनेगी।

निष्कर्ष

FIFA World Cup 2026 फुटबॉल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। 48 टीमों की भागीदारी, 104 मुकाबले, तीन देशों की संयुक्त मेजबानी और नया नॉकआउट ढांचा इसे अब तक का सबसे अलग और सबसे बड़ा संस्करण बनाते हैं।

अब दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजर 11 जून से शुरू होने वाले इस महाकुंभ पर टिकी है, जहां हर मैच के साथ नए रिकॉर्ड बनेंगे और एक नई चैंपियन टीम इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करेगी।

 

FAQs

FIFA World Cup 2026 कब शुरू होगा?

FIFA World Cup 2026 की शुरुआत 11 जून 2026 को होगी।

 

FIFA World Cup 2026 कब खत्म होगा?

टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।

 

FIFA World Cup 2026 में कितनी टीमें हिस्सा लेंगी?

इस बार कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी।

 

FIFA World Cup 2026 में कितने मैच खेले जाएंगे?

टूर्नामेंट में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।

 

FIFA World Cup 2026 का नया Format क्या है?

12 समूहों की शीर्ष दो टीमें और 8 सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। इसके बाद Round of 32 से नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे।

 

FIFA World Cup 2026 का फाइनल कहां खेला जाएगा?

फाइनल न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

भारत में FIFA World Cup 2026 मैच कितने बजे देख सकेंगे?

अधिकतर मुकाबले भारतीय समयानुसार 12:30 AM 3:30 AM 6:30 AM और 7:30 AM पर शुरू होंगे।

 

FIFA World Cup 2026 की मेजबानी कौन कर रहा है?

अमेरिका कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे हैं।